Rampur News: वॉलीबॉल में भैंसोड़ी शरीफ की टीम ने जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:53 AM IST
मिलक। रामपुर। हुसैन वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड की ओर से समिति की स्थापना दिवस के मौके पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दूसरे दिन रविवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व सभासद इकरार हुसैन ने किया। प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी टीमों ने अपना अपना बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भैंसोड़ी शरीफ की टीम और नव्वा नगला की टीम पहुंची जिनका घमासान मुकाबला हुआ। भैंसोड़ी शरीफ की टीम ने नव्वा नगला की टीम को 6 पाॅइंट से हराकर जीत हासिल की।
इस दौरान कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि डॉ.चंद्र प्रकाश शर्मा ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय के हिंदी सलाहकार डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि खेलों से युवाओं की प्रतिभाएं निखरती हैं इसलिए सभी को खेलों में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए जिससे कि वह आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा,डॉ. विकास शुक्ला, इमरान हुसैन, इकरार हुसैन, इरशाद अहमद, इरफान हुसैन, सरफराज हुसैन, अशरफ हुसैन आदि मौजूद रहे।