Shahjahanpur News: मारपीट और फायरिंग के आरोपी को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST

चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में मारपीट व फायरिंग का आरोपी। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। दिवाली की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना के आरोपी आकिल निवासी वर्कजई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
मोहल्ला अजीजगंज निवासी मुन्नी देवी ने थाने में रिपेार्ट दर्ज कर बताया था कि उनके पुत्र सुबेक वर्मा और उनके दोस्तों पर वर्कजई निवासी आकिल और अंकित ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट होने पर क्रॉस केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने आकिल को निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि वांछित आरोपी अंकित पांडेय की तलाश की जा रही है।
मारपीट का वीडियो वायरल
-अजीजगंज में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पिटता नजर आ रहा। दूसरी ओर से गाली-गलौज की जा रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी केस दर्ज किया था।