Bareilly News: मंडलायुक्त ने डीएम से मांगी लाल फाटक पुल की स्ट्रीट लाइट की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:47 AM IST
बरेली। लाल फाटक रेलवे ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट का मामला अब मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के पास पहुंच गया है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने पूरे प्रकरण से मंडलायुक्त को अवगत कराया है। मंडलायुक्त ने डीएम से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
तत्कालीन डीएम डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने क्यारा ब्लाॅक को लाल फाटक ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट के बिजली कनेक्शन, रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा होने के बाद बीडीओ क्यारा ने बिजली कनेक्शन और रखरखाव से पल्ला झाड़ लिया। बीडीओ क्यारा ओम प्रकाश ने डीएम के आदेशों को भी नजरअंदाज कर बिजली कनेक्शन लेने से इन्कार कर दिया। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने भी एक बैठक के दौरान स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, बिजली कनेक्शन और बिल भुगतान का मामले के निस्तारण के निर्देश डीएम और सीडीओ को दिए थे। संवाद



