बरेली

Bareilly News: हवा-बारिश से लाइनों में फॉल्ट, 18 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 10 Sep 2023 02:08 AM IST

फतेहगंज पूर्वी। दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवाओं और पेड़ों की डालियां गिरने से टूट गए। इस कारण शुक्रवार रात नौ बजे से कस्बे सहित गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान करीब 18 घंटे बिजली गुल रही।

शनिवार सुबह भी बारिश की वजह से विद्युत कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के फॉल्ट दुरुस्त करने नहीं निकले। दोपहर में बारिश थमने पर कर्मचारी निकले तो उचसिया मोड़ के पास जामुन के पेड़ की बड़ी डाल तारों पर गिरी हुई मिली। इसे काटकर हटाया गया और आपूर्ति सुचारु की गई। फरीदपुर के पास लाइन का फॉल्ट सही करते-करते कर्मचारियों को शाम चार बजे गए। इसके बाद पुरैना ताल दूसरी लाइन का तार टूट गया। इसकी मरम्मत करने में करीब एक घंटा लगा।

इसकी वजह से घरों में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए और टैंकों में पानी भी खत्म हो गया। फतेहगंज उपकेंद्र के जेई अश्वनी वर्मा ने बताया कि तेज हवा और बारिश की वजह से लाइन में फॉल्ट हुए थे, मरम्मत करवा कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button