बरेली

Bareilly News: दवा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 10 Sep 2023 02:06 AM IST

भोजीपुरा। दवा व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

कस्बा धौराटांडा के वार्ड दो निवासी दवा व्यापारी राजीव कुमार गुप्ता के माेबाइल पर 5 सितंबर को मेजेस भेजकर एक युवक ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बेटे हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में व्यापारी के बेटे हिमांशु ने इसी दिन मेजेस भेजने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज धौराटांडा मुनेंद्र पाल को सौंपी। मुनेंद्र पाल सिंह ने सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जिस मोबाइल से मेजेस भेजा गया था उसे भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजीव कुमार उर्फ राजू निवासी मियांपुर, भोजीपुरा बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजीव धौराटांडा में एक राइस मिल में काम करता है। वहीं पर उसे एक मोबाइल फोन मिला था। इसी मोबाइल से उसने रंगदारी के लिए मेसेज भेजा था। जब व्यापारी की तरफ कोई भी जवाब नहीं मिला तो उसने दो और धमकी भरे मेसेज भेजे। आरोपी ने बताया कि लखपति बनने के चक्कर में यह कदम उठाया था। उसने सोचा था कि जिसका मोबाइल है वह पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button