बरेली

Bareilly News: आठ बदमाश गिरफ्तार, लूट के सामान से भरी पिकअप और कैंटर बरामद

Connect News 24

बरेली/सीबीगंज। सीबीगंज थाना क्षेत्र में जल आकाश फैक्टरी में हुई डकैती का खुलासा बृहस्पतिवार को एसपी सिटी राहुल भाटी ने किया। इस मामले में आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो कबाड़ी समेत चार आरोपी फरार है। पुलिस ने बदमाशों से लूट के माल से भरी पिकअप और कैंटर भी बरामद की।

एसपी सिटी ने बताया कि सीबीगंज के परधौली में जल आकाश फैक्टरी है। कुछ दिन पहले बदमाश परिसर में घुसकर चौकीदारों को बंधक बनाकर लोहे की शटरिंग, फार्मा प्लेट और रिम आदि सामान ले गए थे। सुपरवाइजर राजेश कुमार ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस ने सीबीगंज के महेशपुरा निवासी ताहिर, मुनाजिर, गुड्डू, अली, हाफिजगंज के मोहल्ला जाटवपुर के मोहम्मद्दीन, नवाबगंज थाने के ईद जागीर के वकील और मीरगंज पैगानगरी के साजिद व तिलमास के इरफान को गिरफ्तार किया, जबकि महेशपुर का निजामुद्दीन और जाहिद, रामपुर के मिलक का अकरम और नवाबगंज तोप चौराहा का रामपाल गुप्ता फरार हो गए। फरार आरोपियों में रामपाल गुप्ता व अकरम कबाड़ी हैं जो लूट का माल खरीदते थे। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से लूट के माल से भरी पिकअप और कैंटर बरामद की हैं। मोहम्मद्दीन, ताहिर और मुनाजिर के पास से चाकू बरामद हुए हैं। सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

जल आकाश फैक्टरी में हुई घटना का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी इसी गिरोह ने फैक्टरी के परिसर में चोरी की थी। तब पीड़ित पक्ष ने सूचना ही नहीं दी थी, अब इसकी भी रिपोर्ट लिख ली है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button