बरेली

UP: इस शहर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा के कराया जा रहा था निर्माण

Connect News 24

Five illegal colonies demolished with bulldozers in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां हो रहे अवैध निर्माम को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इन कॉलोनाइजर्स को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए थे। किसी कॉलोनाइजर ने दस्तावेज व मानचित्र नहीं दिखाया तो बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बिलवा रोड पर गांव आसपुर में हरवंश यादव दो जगह 20 बीघा व 10 बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसी गांव में गौरव अरोड़ा भी छह बीघा में कॉलोनी बसा रहे थे। चहारदीवारी और सड़क का निर्माण भी कर लिया था। 

इसी तरह बड़ा बाईपास पूरनपुर रोड पर इलयास 10 बीघा में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। बड़ा बाईपास के ही सैदपुर चुन्नी पर शेर बहादुर 15 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बुलडोजर चलाकर सभी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button