बरेली

Bareilly News: जरीफनगर में सड़क किनारे बेहोश मिली बुजुर्ग महिला

Connect News 24

दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सोभनपुर के पास शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली।

कुछ ग्रामीण गांव से गुजर रहे थे, तभी उन्हाेंने करीब 60 वर्षीय महिला को सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश थी। इससे वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। कुछ लोगों ने जरीफनगर थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस महिला को दहगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button