बरेली

Bareilly News: अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जून को

Connect News 24

बरेली। अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे।

आवेदन करने के लिए श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय या बीएसए ऑफिस से निशुल्क फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा के तहत कक्षा छह के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। एक विद्यालय में 80 सीटें रहेंगी। इसमें 40 छात्र और 40 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों की चयन प्रक्रिया डीएम के निर्देशन में पूरी होगी। इसके लिए मंडल संचालन निगरानी समिति की ओर से गठित वित्तीय निगरानी समिति छात्रों का चयन करेगी।

परीक्षा के लिए दो वर्गों में आवेदन किया जा सकता है। पहले वर्ग में ऐसे अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता-पिता उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिक हों और कम से कम तीन साल की सदस्यता पूरी कर चुके हों। प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चों ही परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरे वर्ग में निराश्रित श्रेणी के बच्चे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिनके माता-पिता की कोरोना काल में मृत्यु हो गई हो, जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र हों।

परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2010 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी-एसटी और ओबीसी सहित सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह नियम लागू होगा।

परीक्षा के लिए आवेदन पत्र का प्रारुप जारी किया गया है। पहला आवेदन के लिए और दूसरा प्रवेशपत्र के लिए दिया गया है। आवेदन प्रारुप में छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई है। इसमें अभ्यर्थी को यह स्पष्ट करना होगा कि वह पात्रता के लिए श्रमिक वर्ग में आता है या निराश्रित वर्ग में। इसमें अन्य व्यक्तिगत जानकारियां लिंग, जाति, भाषा आदि की जानकारियां भी मांगी गई हैं।

सौ अंकों की परीक्षा कराई जाएगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित होगा। पहले खंड में मानसिक क्षमता परीक्षण पर आधारित 50 अंकों के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे खंड में अंकगणित पर आधारित 25 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा खंड भाषा परीक्षण से जुड़ा होगा, इसमें 25 अंकों के 20 प्रश्न होंगे। पहले खंड के लिए परीक्षार्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। बाकी के दोनों खंडों में तीस-तीस मिनट का समय मिलेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button