Bareilly News: आंवला में मिट्टी की ढाय गिरने से किशोरी की मौत, मां और बहन गंभीर घायल

घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में घर की लिपाई के लिए तालाब किनारे खुदाई करते वक्त मिट्टी का टीला गिर गया, जिसके नीचे दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और छोटी बहन गंभीर से घायल हो गई। घायल मां-बेटी को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार सुबह आंवला थाना क्षेत्र के अख्तरनगर गांव की मुन्नी देवी अपनी बेटी लज्जावती (14) और मंजू के साथ कच्चे घर की मरम्मत व लिपाई के गांव के पास ही तालाब किनारे मिट्टी लेने गई थीं। मां-बेटी तालाब के किनारे बैठकर मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिट्टी का ढाय भरभरा कर गिर पड़ी, जिसके नीचे तीनों दब गईं।



