बरेली

Bareilly News: बनियान से गला घोंटकर फैक्टरी मजदूर की हत्या, गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव

Connect News 24

Murder of factory worker by strangulation in Bareilly

एसपी सिटी ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। 

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर निवासी प्रदीप सोनकर (25) एक फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार सुबह उसका शव रसुइया मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। उसके गले में बनियान का फंदा बंधा हुआ है। आशंका है कि गला घोंटकर प्रदीप की हत्या की गई है। 

ये भी पढ़ें– Bareilly: नशे में धुत डॉक्टरों के हंगामे से लगा जाम तो भीड़ ने इतना पीटा, नाले में कूदकर बचानी पड़ी जान

परिजनों के मुताबिक प्रदीप रात में दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शक दोस्तों पर ही है। घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button