बरेली

Bareilly News: बैल के हमले में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 28 Oct 2023 02:43 AM IST

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में बैल के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। बैल ने मंगलवार देर शाम किसान पर हमला किया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उनको इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

रजऊ परसपुर निवासी बेनीराम मौर्य के पास एक जोड़ी बैल थे। पिछले सप्ताह एक बैल की बीमारी से मौत हो गई थी। दूसरे बैल को दिन में वह घर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बांध दिया करते थे और शाम को वहां से लाकर पशुशाला में बांध देते थे। मंगलवार देर शाम वह बैल को खोलकर पशुशाला में बांधने जा रहे थे। इसी दौरान बैल ने उन पर हमला कर दिया। कई बार उनको उठा-उठाकर पटका। इससे बेनीराम गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार रात हालत ज्यादा गंभीर होने पर डाॅक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते वक्त शाहजहांपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। बेनीराम मौर्य के परिवार में पत्नी समेत चार बेटियां और तीन बेटे हैं। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button