Bareilly News: हाईटेक लैब में होगी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को डिजिटल हॉल और फैशन डिजाइनिंग की हाईटेक लैब का उद्घाटन प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य विजय गोयल ने किया। महाविद्यालय के संस्थापक सूरज अवतार की स्मृति में सूरज चौक बनाया गया है।
कार्यक्रम में शिक्षिकों की ओर से स्मार्ट बोर्ड पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। डॉ. प्रीति वर्मा ने योग, डॉ. प्रतिभा पांडे ने हिंदी में वर्तनी के प्रयोग, डॉ. अलका जायसवाल ने फैशन डिजाइनिंग के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग विषय कि शुरुआत 2003 में हुई थी। इसकी लोकप्रियता देखकर महाविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग की हाईटेक लैब बनाई गई है।
उद्घाटन समारोह में एमए की छात्राओं ने वेडिंग थीम पर कई पेंटिंग बनाई। गृहविज्ञान विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में होम गार्डनिंग को दर्शाया गया। समस्त कार्यक्रम प्रो. शशि शुक्ला के निर्देशन में हुए।
फैशन डिजाइनिंग विभाग की शिक्षिकाओं डॉ.अलका जायसवाल, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. ज्योति गुप्ता समेत सभी छात्राओं की सरहाना की गई। डॉ.आरएन मेहरा, मनोज गोयल, संजीव गोयल, मनोज मंगल, डॉ. शशिबाला राठी, डॉ. एनएल शर्मा और प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा उपस्थित रहीं।



