बरेली

Bareilly News: फाॅल्ट से परसाखेड़ा की 500 फैक्टरियों की बिजली ठप

Connect News 24

बरेली। लोहिया विहार में फाॅल्ट होने से मढ़ीनाथ, नदौसी और किला क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। इससे एक लाख से अधिक लोग गर्मी में पसीना बहाते रहे। परसाखेड़ा स्थित 220 केवी सबस्टेशन का एक फीडर मंगलवार को सुबह 10 से 12:10 बजे तक ठप रहा। इस दौरान सबस्टेशन में काम हुआ। बीएल एग्रो, वृंदावन, बाडीलाल फीडर की आपूर्ति भी ठप हो गई। छोटे-बड़े 500 उद्योगों और 20,000 से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सवा दो घंटे तक आपूर्ति नहीं मिली।

किला क्षेत्र के बाकरगंज में 15 दिन से बिजली कटौती हो रही है। उपभोक्ता शिकायत करते हैं तो आपूर्ति आती है लेकिन कुछ ही देर में ट्रिपिंग हो जाती है। यहां 24 घंटे में 14 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। पांच हजार से उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। सुभाषनगर सबस्टेशन के एसएसओ का कहना है कि 23 से 23.30 घंटे का आपूर्ति औसत है। किसी फीडर पर लोकल फाॅल्ट से आपूर्ति प्रभावित होती है। एडीओ महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनके पास बाकरगंज से कोई शिकायत नहीं आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button