बरेली

Bareilly News: बिथरी चैनपुर में बेखौफ पशु चोरों ने चोरी कीं तीन भैंसें, CCTV में कैद वारदात

Connect News 24

Thieves stealing buffalo caught on CCTV camera in Bareilly

भैंस को लोडर में चढ़ाते चोर
– फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

बरेली जनपद में पशु चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन भैंसें चोरी कर लीं। पशु चोर भैंसों को लोडर में लादकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तमंचे लेकर जाते पशु चोर दिखाई दे रहे हैं। पशु चोर अपना लोडर गांव के बाहर खड़ा करके आते हैं और अलग-अलग घरों से तीन भैंसें खोल ले जाते हैं। फुटेज में पशु चोर भैसों को वाहन में चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस पशु तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है। 

बता दें कि इससे पहले भी इलाके में पशु चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक महीने के अंदर करीब दर्जन भर भैंस चोरी हो चुकी हैं। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस किसी पशु तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लगातार हो रही पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button