Bareilly News: महिला सिपाही ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर लगाया अश्लीलता का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में आरपीएफ के रेल कोच कारखाना पोस्ट प्रभारी जीएस मीना ने महिला सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। शिकायत मिलने पर सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने उसको पोस्ट से हटाकर कंट्रोल रूम से अटैच किया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
इज्जतनगर रेल कोच कारखाना पिछले दिनों विजिलेंस छापा और फिर कर्मचारियों का पेंशन अंशदान निजी कंपनियों में जमा करने को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब महिला सिपाही से बदसलूकी को लेकर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जीएस मीना चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: भाई दूज के बाद मायके से नहीं लौटी पत्नी, गुस्से में पति ने दे दी जान
महिला सिपाही का आरोप है कि पोस्ट प्रभारी गाली देकर बात करते हैं। उनके व्यवहार में अशोभनीयता और अश्लीलता है। इससे पोस्ट पर तैनात महिला स्टाफ परेशान रहता है। सीनियर कमांडेंट की ओर से कार्रवाई के बाद पोस्ट प्रभारी बीमारी का बहाना बनाते हुए अस्पताल में भर्ती हो गया है।



