बदायूं

Budaun News: झंडी पूजन के साथ शुरू हुआ मेला ककोड़ा, बढ़ने लगी रौनक

Connect News 24

Fair Kakoda started with flag worship, excitement started increasing

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

कादरचौक। रुहेलखंड मंडल के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की शुरुआत सोमवार को झंडी पूजन के साथ हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सांसद संघमित्रा मौर्य, डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गंगा तट पर हवन-पूजन किया। गंगा मैया का दुग्धाभिषेक कर मेले की सफलता की कामना की। मेले का औपचारिक उद्घाटन 26 नवंबर को किया जाएगा।

पतित पावनी मां गंगा के तट पर लगने वाला मेला ककोड़ा सोमवार को विधि-विधान से शुरू हो गया। सुबह ककोड़ देवी मंदिर में झंडी पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से झंडी और ज्योति लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारी मेला स्थल पहुंचे। वहां दोपहर 12 बजे हवन-पूजन के बाद गंगा मैैया का दूध, दही से अभिषेक कर की पूजा की गई। डीएम ने गंगा किनारे झंडी स्थापित की। सभी ने मेला सकुशल संपन्न कराने की देवी-देवताओं से कामना की। झंडी पूजन के साथ ही मेले में रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु परिवार सहति पहुंचने लगे हैं। 27 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व एमएलसी के साथ वोट से देखा मुख्य घाट

मुख्य घाट को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने मुख्य घाट मेले के मध्य में ही बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मुख्य घाट तक जलधारा लाना चुनौती बनी हुई है। अधिकारी भी इस मामले में गंभीर नहीं हैं। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के साथ वोट से भ्रमण कर गंगा की धारा मुख्य घाट की ओर मोड़ने की संभावना तलाशी। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

गंगा में नहीं होगा किसी भी सामग्री का विसर्जन

गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इस बार विशेष सावधानी बरती जाएगी। जेई लालता प्रसाद कश्यप ने बताया कि गंगा में किसी भी सामग्री, मूर्ति आदि का विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। विसर्जन के लिए गंगा तट पर गड्ढे खोद दिए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसमें सहयोग की अपील की है।

फायर ब्रिगेड की पहुंची एक गाड़ी

मेलास्थल और आसपास का इलाका घासफूस से भरा है। कपड़े के तंबू भी लग रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड का टेंट भी लग गया है। मेले में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी पहुंच गई है। सुरक्षा के लिहाज से बरेली की आठवीं बटालियन फ्लड पीएसी मेले में आ गई है। पीएसी ने अपना टेंट लगाना शुरू कर दिया है।

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद

ककोड़ा घाट पर उमड़ी लोगो की भीड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button