Pilibhit News: आवास लाभार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र
अमरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास सप्ताह दिवस ब्लॉक सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने की। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को आवास दिवस के रूप में 20 से 26 नवंबर तक मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवास पूर्ण हो चुके हैं उन लाभार्थियों को खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने प्रशस्ति पत्र दिया। जिन लाभार्थियों के आवास अपूर्ण हैं, उनको पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। सचिव विजय कुमार ने बताया कि शासन से ग्रामीण आवासीय योजना के लाभार्थियों को तीनों किस्तों में पैसा दिया जाता है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अतुल कुमार पाठक, ओम शर्मा, रामदेवी, कांता देवी अमखेड़ा, शहनाज, पूजा इमामनगर, कुसुम गुप्ता आदि लाभार्थी मौजूद रहे। संवाद

