बरेली

Bareilly News: पांचवीं की छात्रा की हत्या, घर में चौखट पर फंदे से लटकाया शव, दो आरोपी हिरासत में

Connect News 24

11 year old girl murdered her dead body hanged in the house in bareilly

छात्रा की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। उसकी पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। घर लौटे माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने समधी गंगादेव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने गंगादेव व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

लाड़पुर गौंटिया निवासी धर्मेंद्र कुमार किसानी करते हैं। उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी रिद्धिमा गंगवार कक्षा पांच की छात्रा थी। धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी के साथ एक बैठक में गए थे। बेटी घर में अकेली थी। घर लौटे तो बेटी का शव दरवाजे की चौखट पर फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर इंस्पेक्टर हाफिजगंज गांव पहुंचे। बाद में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात मुकेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा भी फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रिद्धिमा की पीठ पर पिटाई से चोटों के निशान मिले हैं। धर्मेंद्र ने गांव निवासी समधी गंगादेव के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट कराई है। बताया कि गंगादेव से उनकी रंजिश चल रही है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button