Bareilly News: आरपीएफ की महिला सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर; ये है मामला

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों के खिलाफ जीआरपी ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला एक साल पुराना है। महिला सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों पर युवक को बेवजह हिरासत में रखने, पीटने और वसूली करने का आरोप लगाया गया है।
सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता 30 सितंबर 2022 को तड़के तीन बजे जंक्शन पर लखनऊ से आ रहे अपने परिचित को लेने गए थे। यहां उनके भाई को आरपीएफ ने पकड़ लिया। वह आरपीएफ थाने पहुंचे। यहां महिला एसआई चांदनी मिलीं। भाई को पकड़कर थाने में बैठाने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि उसके पास जंक्शन पर आने का कोई प्रमाण नहीं है। आरोप है कि भाई को छोड़ने के बदले उनसे दो हजार रुपये मांगे गए।
ये भी पढ़ें- UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव… कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत



