पीलीभीत

Pilibhit News: जूनियर हाईस्कूल में गर्मी से छात्र हुआ बेहोश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 23 Jul 2023 12:21 AM IST

Student fainted due to heat in junior high school

बीसलपुर के गांव नगी पुर  के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गर्मी से बेहोश हुआ छात्र

बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगीपुर अखौला में शनिवार दोपहर में एक छात्र भीषण गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गया। इससे शिक्षकों में खलबली मच गई। उन्होंने तुरंत ही स्कूल में छुट्टी कर दी।

प्रधानाध्यापक कृष्णपाल ने बताया कि गांव के ही वीरेंद्र वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कक्षा आठ का छात्र है। वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे हिमांशु लघुशंका के लिए गया था। लौटते समय भीषण गर्मी की वजह से वह बरामदे में बेहोश होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने हिमांशु को तुरंत उसके घर पहुंचाया और स्कूल में छुट्टी कर दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला को दे दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button