Bareilly News: कानपुर-लालकुआं विशेष समेत पांच ट्रेनें प्रभावित रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:39 AM IST
बरेली। बरेली-कासगंज रेल रूट पर बुधवार को छह घंटे के मेगा ब्लॉक के बीच कानपुर-लालकुआं विशेष समेत पांच ट्रेनें प्रभावित रहेगी। कानपुर-लालकुआं विशेष ट्रेन को 75 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। चार अन्य ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है।
बुधवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक बरेली-कासगंज रेल रूट पर बितरोई-मानपुर नगरिया के बीच पुल नंबर 410 पर ट्रैक लिंक के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 05305 कानपुर-लालकुआं विशेष ट्रेन को कानपुर से 75 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 05335 काशीपुर-कासगंज स्पेशल ट्रेन को कासगंज के स्थान पर उझानी तक चलाया जाएगा। 03536 कासगंज-काशीपुर स्पेशल ट्रेन कासगंज से उझानी के बीच निरस्त रहेगी। कासगंज-बरेली सिटी 05337 स्पेशल ट्रेन कासगंज-उझानी के बीच निरस्त रहेगी। लालकुआं-कासगंज 05370 स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से उझानी पहुंचगी। वहीं 05370 लालकुआं-कासगंज विशेष ट्रेन को 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।



