बरेली

Bareilly News: सीजन में पहली बार 24 घंटे में 65 मरीज

Connect News 24

बरेली। बुखार के मरीजों की जांच में मलेरिया की पुष्टि का आंकड़ा थम नहीं रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों और शिविरों में हुई जांच में 65 लोग मलेरिया की चपेट में मिले हैं। इनमें मीरगंज, शेरगढ़, फतेहगंज में ही 52 मरीज सामने आए। भमोरा, मझगवां क्षेत्र में भी 13 मरीज मिले हैं।

चिंताजनक बात ये है कि शेरगढ़ के हल्दी कला गांव में जनवरी से अब तक सर्वाधिक 100 मरीज चपेट में चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के 218 गांव मलेरिया से प्रभावित हैं। 65 नए मरीज मिलने के बाद जनवरी से अब तक मिले मरीलों की संख्या 1196 जा पहुंची है। मीरगंज के बाद शेरगढ़ दूसरा सबसे ज्यादा मलेरिया प्रभावित इलाका है। जहां हर दिन मलेरिया पीड़ित मिल रहे हैं।

हल्दी कला गांव में मरीजों की बढ़ती तादाद रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं। आशा, सीएचओ ग्रामीणों को बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पंचायत राज विभाग की ओर से साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, अगर यही तत्परता पहले दिखाई गई होती तो मलेरिया का प्रकोप इतना हावी नहीं होता। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी के लिए टीमें सक्रिय हैं। दवा की उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर है। ग्रामीणों को बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

हल्दी कला के प्रधान विजय गंगवार के मुताबिक, करीब 10,000 की आबादी वाले गांव में सफाई के लिए एक कर्मचारी तैनात है। लोगों की ओर से साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने से मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। गांव के एक ही भाग में सर्वाधिक मरीज हैं। दूसरे भागों में इक्के दुक्के ही हैं। गांव में नालियों, झाड़ियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह के मुताबिक प्रभावित गांवों में निगरानी के लिए आशा वर्कर सक्रिय हैं। जो घर-घर पहुंचकर बुखार के मरीजों की जांच के लिए शिविर या स्वास्थ्य केंद्र पर भेज रही हैं। हल्दी कला में मरीज ज्यादा होने से शिविर लगाया जा रहा है। इलाके में विवैक्स मलेरिया के केस ज्यादा हैं। फेल्सीपेरम के 11 मामले ही हैं। मरीजों की दवा, जांच आदि की व्यवस्था है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button