बरेली
Bareilly News: बिना नक्शा पास कराए बन रहे चार मकान सील
बरेली। बिना नक्शा पास कराए बन रहे चार मकानों पर बरेली विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। बीडीए ने मकान स्वामियों को नक्शा पास कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि लालफाटक रोड पर प्रदीप और बबलू पाल की ओर से लाल फाटक रोड पर लता दीप इंटर कालेज के पीछे श्रीनारायण इन्क्लेव काॅलोनी में करीब 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में चार भवनों का अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए की टीम ने मकान स्वामियों से नक्शा मांगा तो वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद वहां सीलिंग की कार्रवाई की गई है।



