Bareilly News: तीन किलो अफीम के साथ दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 04 May 2023 02:13 AM IST
बिशारतगंज। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह दो महिलाओं सहित चार लोगों को तीन किलो से अधिक अफीम सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में एक महिला व दो पुरुष मझगवां गांव के एक महिला बदायूं के बिनावर क्षेत्र की है।
प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा ने बताया कि एसआई महावीर सिंह, सिपाही अंकुर मलिक, मो. उमर, विजय प्रताप मानसी त्यागी और मोहनी ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह बरेली-बदायूं मार्ग पर अखा मोड़ के पास रामगंगा पुल के किनारे घेराबंदी कर टेंपो के इंतजार में खड़ी दो महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन किलो से अधिक अफीम, नकदी और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों में गांव मझगवां के शहजिल अंसारी, मोहम्मद उवेश, कुमारी सोनिया और बदायूं के थाना बिनावर की नई बस्ती निवासी हुस्न बानो शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। संवाद



