बरेली

Bareilly News: कोल्ड चेन के रखरखाव में मिलीं खामियां, तीन कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Connect News 24

बिशारतगंज। मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा कोल्ड चेन के रखरखाव में खामियां मिलीं। इस पर सीएमओ ने कर्मचारियों की फटकार लगाई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को सही से रखरखाव के निर्देश दिए।

बुधवार सुबह 9:45 बजे सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह यूनिसेफ की डीएमसी नुरूल निशां के साथ मझगवां सीएससी पहुंचे। सीएमओ को पीएमडब्ल्यू रीता, पीएमए ज्योति शर्मा सहित तीन कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैभव राठौर के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। कोल्ड चेन के रखरखाव की व्यवस्था ठीक न देख सीएमओ ने सीएमओ ने कर्मचारी की फटकार लगाई। टीकाकरण ठीक ढंग से न होता देख एएनएम शांति को हड़काया। कई अन्य खामियां मिलने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अतिशीघ्र व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ बलेई भगवंतपुर गांव भी पहुंचे, वहां उन्होंने गांव में टीकाकरण के कार्यों को देखा। टीकाकरण के दौरान भी कुछ कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने किया निरीक्षण

रामनगर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन ने रामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए। बुधवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, रोगी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पूछा रोगियों की संख्या कम हो गई है या लोग बीमार नहीं हो रहे। उन्होंने मरीजों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराने, जरूरत पर भर्ती करने आदि के निर्देश दिए हैं। इस दौरान रामनगर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, वसीम, रविंद्र कुमार आदि स्टाॅफ उपस्थित रहा। संवाद

नोट फोटो भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button