UP Nikay Chunav: बरेली में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी; स्ट्रांग रूम में पहुंचीं 1300 ईवीएम

बरेली कॉलेज स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम में 650, ठिरिया निजावत खां में 27, रिठौरा में 15, धौराटांडा में 21, फरीदपुर में 72, फतेहगंज पूर्वी में 13, बहेड़ी में 62, देवरनिया में 24, शेरगढ़ में 16, फरीदपुर में 10, रिछा में 18, मीरगंज में 24, शाही में 14, फतेहगंज पश्चिमी में 28, शीशगढ़ में 24, नवाबगंज में 52, सेंथल में 15, आंवला में 68, सिरौली में 27, विशारतगंज में 15 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम
फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद ईवीएम को बरेली कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह की निगरानी में ईवीएम कक्षों में रखी गईं। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 13 सौ ईवीएम पहुंच गईं हैं। शेष के चुनाव मतपत्रों से होंगे। दस लाख मतपत्र लेने के लिए टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। बता दें कि बरेली में दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान है। 13 मई को मतगणना होगी।



