बरेली

Bareilly News: शोहदों के डर से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शोहदों की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने घर से निकलना छोड़ दिया था। पीड़िता की मां ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं की छात्रा है। स्कूल जाते समय रास्ते में असद और उसके तीन-चार साथी बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं और उसको उठा ले जाने की धमकी देते हैं। शोहदों की हरकतों से परेशान होकर छात्रा की मां ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। वह सहमी हुई है और फिलहाल घर पर रहकर ही पढ़ाई कर रही है।शुक्रवार को असद ने फोन पर धमकी दी तो छात्रा की मां ने उसके परिजनों से शिकायत की। इसके बाद छात्रा की मां मायके चली गईं। वहां पहुंचे अन्नू, शानू और तीन-चार अन्य लोगों ने छात्रा की मां और मामा की डंडों से पिटाई कर दी। छात्रा की मां ने असद, अन्नू और शानू के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button