बरेली

Bareilly News: छात्राओं ने अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को बांधा रक्षा सूत्र

Connect News 24

नवाबगंज/रिठौरा। छात्राओं और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को रक्षासूत्र बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर और इंटर काॅलेज, एसएसटी इंटर काॅलेज, हैप्पी ट्रेल्स, एशियन लाॅ काॅलेज गंगापुर, मिशन पब्लिक स्कूल में विधायक डाॅ. एमपी आर्य, एसडीएम राजेश चंद्रा, सीओ चमन सिंह चावड़ा, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व डाॅ. आशुतोष गंगवार को राखी बांधी। कोतवाली नवाबगंज में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह छात्राओं को उपहार व मिठाई खिलाई।

वहीं, रिठौरा के प्राथमिक विद्यालय कलारी की छात्र-छात्राओं ने सैनिकों और पुलिसकर्मियों के लिए बिंदी, मखाने और मैक्रोनी से आकर्षक राखियां बनाईं। छात्रा अल्तशा, गुलफिजा, खुशी ज्योति, रौनक, नजिस और संध्या ने इन्हें बनाया है। प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल, पूजा आर्या, अंशु पाल, शालिनी सक्सेना, मोनिका, मनीषा और पुष्पलता आदि ने सहयोग किया।

आंवला के मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। छात्रों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए। भरत जी इंटर कॉलेज में भी छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को रक्षासूत्र बांधा। फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कालेज में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्राओं ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों को राखी बांधी।

स्वंयसेवकों ने मनाया रक्षाबंधन

आंवला। सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आरएसएस स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जिला संघचालक नन्हेंलाल ने भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर संघ के छह उत्सवों में से एक रक्षाबंधन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। एकदूसरे को रक्षासूत्र बांधने के साथ मोहल्ला विलायतगंज में घर-घर जाकर स्वच्छता प्रहरियों को भी रक्षासूत्र बांधा गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button