बरेली

Bareilly News: आग से लाखों का सामान जला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 23 Oct 2023 01:13 AM IST

आंवला। मोहल्ला गंज स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

मोहल्ला गंज कुरैशियान के हैदर ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने किराये पर दुकान ली थी। रविवार को आवश्यक काम की वजह से वह जल्दी दुकान बंदकर घर चले गए। जैसे ही वह घर पहुंचे आसपास के दुकानदारों ने कॉल करके दुकान में आग लगने की सूचना दी। तुरंत ही वह दुकान पर पहुंचे।

थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया गया। जिस दुकान में आग लगी उसके बराबर में कई दुकानें हैं। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।

दुकान की दूसरी मंजिल पर एक परिवार भी रहता है। आग लगते ही वह लोग घर से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के दौरान दुकान में कई धमाके भी हुए। आशंका है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button