बरेली

Bareilly News: कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने कछला रवाना

Connect News 24

Group of kanwariyas left for Kachla to collect Ganges water

आंवला। कछला जल लेने कांवडियों का जत्था रवाना

आंवला। मोहल्ला घेर सिताबराय से शनिवार दोपहर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना और शिव सरन प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों कांवड़ियों का जत्था कछला से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ।

डीजे पर थिरकते-गाते हुए शिवभक्त कावंडि़यों का कई जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जत्था प्रमुख हरिकिशन प्रजापति ने बताया कि यह उनकी 16वीं कांवड़ यात्रा है। कछला पहुंचने पर गंगास्नान और पूजापाठ के बाद रात में ही हमारा जत्था गंगाजल लेकर लौटेगा।

रविवार को नगर के सरस्वती विधा मंदिर स्कूल में रात्रि विश्राम के बाद सभी सोमवार प्रात: गुलडि़या गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान पंकज प्रजापति, आशु सिंह एडवोकेट, विशंभर दयाल, आकाश, मनोज मौर्य, रामबहादुर प्रजापति, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button