बरेली

Bareilly News: बेवफाई से आहत होकर पी ली ज्यादा शराब, पहुंचा अस्पताल

Connect News 24

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा बानखाना निवासी युवक को बृहस्पतिवार रात बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मां ने बताया कि बेटे की प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर उसे जहर दे दिया है। हालांकि, डॉक्टरों ने ज्यादा शराब पीने से तबीयत खराब होने की बात बताई। शुक्रवार दोपहर में युवक को होश आया तो दूसरी कहानी सामने आई।

कोरोना काल में युवक का मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए नोएडा भेज दिया। वहां से भी दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे। कुछ दिनों से युवक को महसूस हुआ कि प्रेमिका उससे दूरी बना रही है। वह शहर लौटा। बृहस्पतिवार रात उसने प्रेमिका से मिलकर झगड़ा किया। कहा कि वह अब तक खर्च किए रुपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। कहासुनी के बाद युवक ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया।

प्रेमिका को पत्नी बताकर वायरल किए थे फोटो

पुलिस की जांच में पता लगा कि उसने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर युवती के साथ अपने फोटो व वीडियो वायरल कर उसे अपनी पत्नी के तौर पर प्रचारित किया था। युवती ने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, बाद में उसने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था। चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि ज्यादा शराब पीने से ही युवक की हालत बिगड़ी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button