बरेली

Bareilly News: मरीज के इच्छा के विरुद्ध भर्ती किया तो निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

Connect News 24

बरेली। निजी एंबुलेंस अक्सर मरीजों की इच्छा के विरुद्ध उनको निजी अस्पताल पहुंचा देती हैं। निजी अस्पताल भी मरीजों को भर्ती कर लेते हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि भविष्य में यदि ऐसा हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को निजी एंबुलेंस संचालकों और आईएमए को पत्र भेजकर इस संबंध में निर्देश के लिए कहा है।

डीएम ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ये बातें कहीं। नियमित टीकाकरण की समीक्षा में पता चला कि अक्तूबर में रामनगर, फरीदपुर, पीर बहोड़ा और वार्ड नदौसी, घेर जाफर खां की प्रगति खराब है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एमओआईसी को सुधार के निर्देश दिए। छह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में बिजली कनेक्शन के लिए करीब 40 हजार का बिल बना है। शासन से बजट स्वीकृत होने पर कनेक्शन होगा।

बीते दिनों फरीदपुर में डिप्थीरिया की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। संदिग्ध लक्षण वाले बच्चों की जांच में 46 बच्चे डिप्थीरिया की चपेट में मिले। समीक्षा के दौरान डीएम ने केस रोकथाम के लिए सीएमओ को प्रभावी कार्रवाई को कहा। वहीं, एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम के तहत टीबी के 15,151 मरीज मिले हैं। सभी काे आर्थिक मदद और एचआईवी टेस्ट कराने के निर्देश डीएम ने दिए। समय से आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button