बरेली

Bareilly News: ससुराल वालों ने बहू को बेरहमी से पीटा, ननद ने खींचे बाल, सास ने मारे थप्पड़

Connect News 24

in-laws brutally beat daughter-in-law in bareilly

विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक विवाहिता की पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। आंगन पर गिराकर उसके बाल खींचे गए। उसे थप्पड़ मारे। परिवार के ही किसी सदस्य ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी कॉलोनी की बताई गई है। वायरल वीडियो में एक युवती और महिला विवाहिता को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रही है। दोनों ने विवाहिता को आंगन में गिराकर पीटा। युवती ने उसके बाल खींचे। विवाहिता चीखती रही, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फिर धमकी भरे पोस्ट: मदरसे पर चला बुलडोजर तो पीएम सीएम पर अभद्र टिप्पणी, खुराफातियों ने डाले वीडियो

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button