बरेली

Bareilly News: जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष

Connect News 24

अलीगंज/भोजीपुरा/आंवला। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को जिले भर में कार्यक्रम हुए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अलीगंज क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में देश के प्रथम गृहमंत्री की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र पाल गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत संघ में विलय किया। यहां राजेश आर्या, अभिमन्यु, हरिलाल शर्मा, धीरज कुमार, नीरज सक्सेना, सुखलाल मौर्य आदि मौजूद रहे। भोजीपुरा के सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में चेयरमैन डॉ. हरीशंकर गंगवार ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल सच्चे देशभक्त व कौटिल्य की तरह कुशल राजनीतिज्ञ थे। देशभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का जीवन में बड़ा महत्व है। यहां प्राचार्य डॉ. कबींद्र सिंह राठौर, संदीप गंगवार आदि मौजूद रहे।

आंवला में एसडीएम गोविंद मौर्य ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। डाॅ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिशारतगंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या क्रमोत्तर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली गई। रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बिशारतगंज प्रथम के फरमान प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक कुंवरपाल सिंह, अखिलेश गुप्ता, मेहनाज परवीन, सायमा खानम, संगीता देवी, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेरगढ़ के एसआर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. पंकज कुमार गंगवार और ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने किया। आयोजक की ओर से सभी आगंतुकों को सरदार पटेल का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानसिंह, ओमवीर सिंह, नत्थूलाल, सीताराम, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे। रिठौरा में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय कलारी, खाता और कलापुर में कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरियां निकालीं। इस मौके पर एकता सक्सेना, डाॅ. शिखा अग्रवाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलें युवा

फरीदपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डायट फरीदपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों से सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ऐश्वर्या तोमर, द्वितीय स्थान पर राहुल देव और तृतीय स्थान पर कमल गंगवार रहे। डायट प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। नीति माहौर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा कि आजादी के बाद पूरे भारत का एकीकरण व देश की अखंडता का जो काम सरदार पटेल ने किया वह इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इंदिरा गांधी के योगदान को भी देशवासी सदियों तक नहीं भुला पाएंगे। यहां प्रदीप जायसवाल, गुलाम हुसैन, शरीफ खान, अनिल कुमार, डॉ सिराज खान आदि ने विचार रखे। राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी एवं एकता शपथ का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर इकबाल हबीब ने की एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने किया।

देवरनियां में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

देवरनियां। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया जागीर के बच्चों की ओर से रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। विद्यालय के इंचार्ज अध्यपाक मोहम्मद हसन ने बच्चों को देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। आदर्श कंपोजिट विद्यालय अभयपुर में इंचार्ज अध्यापक विनोद कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने सरदार पटेल की जयंती मनाई। विनोद वर्मा ने सरदार पटेल के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। बहेड़ी में साई सुधा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रद्युम्न गंगवार ने यूनिटी ऑफ इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यहां नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, अरुण गंगवार, जबर सिंह, रूप किशोर गंगवार, योगेश शर्मा, आयुष गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद

मानव श्रृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश

फतेहगंज पूर्वी। विद्याश्री पार्थ डिग्री कॉलेज चठिया फैजू में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश चंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जेबा अकील ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में बताया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाई। यहां दिव्या, दीक्षा, नेहा, संस्कृति, सचिन, रंजीत आदि मौजूद रहे। संवाद

विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नवाबगंज। नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसएसटी इंटर काॅलेज के बच्चों ने रैली निकाली। रैली को काॅलेज के प्रबंधक टीआर गंगवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बाईपास मार्ग स्थित पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर शिक्षकों ,सामाजिक संगठनों व सभासदों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। तहसील में एसडीएम नहनेराम और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ कार्यालय में सीओ चमन सिंह चावड़ा, कोतवाली में प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार ने स्टाफ को शपथ दिलाई। डॉ. आशुतोष गंगवार, लेखराज गंगवार, नीरेन्द्र सिंह राठौर, भगवानदास, राम मोहन गंगवार, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button