बरेली

Bareilly News: जमीन बेचने के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी

Connect News 24

हाफिजगंज। रिठौरा निवासी नबी अहमद के साथ जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने 42 लाख की धोखाधड़ी की। एसएसपी के आदेश पर मामले में नौ लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा निवासी नबी अहमद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच साल पहले मोहल्ला खाता निवासी गुड्डू यादव ने उसे सूरजपाल और अनोखे लाल से यह कहकर मिलवाया था कि वह दोनों अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। सूरजपाल ने 25 मई 2018 और अनोखेलाल ने 18 जून 2018 को जमीन बेचने के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया। बयाना के तौर पर चार लाख रुपये भी ले लिए। गुड्डू यादव ने इसी समय अपनी कमीशन ले ली।

बैनामा के लिए कई बार कहने के बावजूद वह टालते रहे। कई बार तकादा करने पर सूरजपाल ने 2019 और अनोखे लाल ने 2020 में उप निबंधक प्रथम बरेली के कार्यालय में बैनामे के लिए प्रार्थना पत्र देने के बाद 16 दिसंबर 2020 को रजिस्टर्ड मुख्तारनामा लिख दिया। सूरजपाल ने 21.50 लाख और अनोखेलाल ने 20.83 लाख रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया। कुछ समय बाद उन्होंने गुड्डू यादव के नाम फर्जी मुख्तारनामा कर दिया। इसके बाद गुड्डू यादव ने प्लाट ब्रिकी भी शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में गुड्डू यादव, अनोखेलाल, सूरजपाल, रेवती देवी, खैरूलनिशां, श्वेता गुप्ता, सर्वेश कुमारी, मोहित गुप्ता, सर्वेश कुमार सहित नौ को नामजद किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button