Bareilly News: बरातघरों पर जीएसटी की नजर, कराएं पंजीकरण
बरेली। राज्य कर अपर आयुक्त बरेली जोन कार्यालय में शुक्रवार को अपर आयुक्त ग्रेड-1 ओपी चौबे की अध्यक्षता में बरातघर संचालकों की बैठक हुई। इसमें बरातघर संचालकों को जीएसटी में पंजीकरण कराने का सुझाव दिया गया। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बताया गया कि 20 लाख रुपये से ज्यादा वार्षिक टर्नओवर होने पर जीएसटी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अगर किसी व्यापारी का वार्षिक टर्नओवर 20 लाख रुपये से कम है तो वह भी पंजीकरण करा सकते हैं। हिदायत दी कि जीएसटी प्रवर्तन दल की ओर से बरातघरों की निगरानी हो रही है। अगर कोई रिकॉर्ड छिपाएगा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान संयुक्त आयुक्त कार्यपालक विजय कुमार गौड़, संयुक्त आयुक्त नीलम रानी, उपायुक्त राज्य कर केएम मिश्रा समेत व्यापारी सचिन गुप्ता, लईक अहमद, रूपक गुप्ता, दिनेश अन्य मौजूद रहे।



