बरेली

Bareilly News: युवाओं के गुर्दे भी हो रहे खराब, डायलिसिस का बढ़ रहा आंकड़ा

Connect News 24

बरेली। उम्रदराज लोगों के साथ अब युवाओं के गुर्दे भी खराब हो रहे हैं। उनको डायलिसिस का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। यहां 20 से 40 वर्ष के 24 युवाओं की डायलिसिस हो रही है।

जिला अस्पताल में चार साल पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीपीपी मॉडल पर हीमो डायलिसिस यूनिट स्थापित हुई थी। यहां सात मशीनें लगी हैं। इनमें छह निगेटिव और एक पॉजिटिव मशीन से निशुल्क डायलिसिस होती है। यहां 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 13, 31 से 40 वर्ष आयुवर्ग के 11, 41 से 50 वर्ष आयुवर्ग के पांच, 51 से 60 वर्ष आयुवर्ग के सात और 71 साल के एक मरीज की डायलिसिस हो रही है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक अव्यवस्थित जीवनशैली और खानपान से गुर्दे प्रभावित होते हैं। उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों के भी गुर्दे खराब होने की आशंका रहती है। मानसिक तनाव, फास्ट फूड के ज्यादा सेवन, कम पानी पीने, शराब का सेवन करने से भी गुर्दे प्रभावित होते हैं। बगैर परामर्श एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाओं का सेवन भी इसकी वजह बन सकता है।

– पैरों में सूजन, दिल की धड़कन का अनियमित होना।

– दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करना।

– चेहरे पर सूजन, ब्लड में क्रिएटिनिन, यूरिया बढ़ना।

बचाव के उपाय

– रोज 12-15 गिलास पानी पीयें।

– घर का ताजा भोजन खाएं, फास्ट फूड से बचें।

– शुगर, बीपी है तो नियमित अंतराल पर जांच कराएं।

– खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक न लें, तनाव से बचें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button