बरेली

Bareilly News: सुरक्षा मांगने आया था प्रेमी युगल, एसएसपी दफ्तर के बाहर ही हो गई पिटाई

Connect News 24

Girl family members beat couple outside SSP office in Bareilly

युवती से की मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रेमी युगल की पिटाई कर दी गई। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों सुरक्षा की गुहार लगाने आए थे, लेकिन एसएसपी दफ्तर के बाहर ही युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। बीच सड़क पर लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट होता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। 

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव विलबा निवासी 23 साल का सुनील और दिल्ली की रहने वाली युवती एसएसपी के दफ्तर में सुरक्षा मांगने आए थे। सोमवार दोपहर दफ्तर के गेट पर ही युवती के मामा और परिवार की महिलाओं ने दोनों को घेर लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया और महिला थाना ले गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button