बरेली

Bareilly News: उत्पीड़न के विरोध में एलपीजी डीलरों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 30 Aug 2023 02:46 AM IST

बरेली। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के बैनर तले गैस एजेंसी डीलरों ने परसाखेड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कंपनी के अफसर उनका उत्पीड़न और पिन ब्रोकरेज के नाम पर उगाही कर रहे हैं।

एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अंजू सिंह के नेतृत्व में डीलर मंगलवार सुबह भारत पेट्रोलियम कार्यालय पर पहुंचे। आरोप लगाया कि गैस बॉटलिंग प्लांट बरेली में है, फिर भी बरेली वालों को गाजियाबाद, हाथरस से आपूर्ति मिल रही है। इससे कई दिन गैस एजेंसियों की आपूर्ति प्रभावित होती है। कहा कि जिन गैस एजेंसी संचालकों ने गाड़ी लगाने के लिए टेंडर डाले थे, वह खुले ही नहीं। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने प्लांट के प्रवेश द्वार पर बैनर टांगकर काफी देर तक ट्रकों की आवाजाही बाधित रखी। इसकी सूचना पर अफसरों ने उनसे बातचीत की। इस दौरान अमन गुप्ता, आशीष शर्मा, वीना वर्मा, राकेश सिंह अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button