बदायूं

बदायूं में बुखार से मासूम की मौत: डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Connect News 24

after child death due to fever relatives created ruckus in the hospital in Budaun

बुखार से मासूम बच्चे की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में बुखार से पीड़ित डेढ़ साल के मासूम की मंगलवार शाम एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्चे के परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया तो डॉक्टर और उसके परिजनों के बीच नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे के बाद लोग कोतवाली पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराया। 

मृत बच्चा क्यांश भदवारगंज मोहल्ला निवासी विशाल साहू का पुत्र था। उसे चार दिन पहले बुखार आया तो परिजनों ने बदायूं रोड स्थित नर्सिंग होम में दिखाया। मंगलवार शाम को फिर बुखार तेज हुआ तो उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे पिता ने बार-बार बुखार आने के बारे में डॉक्टर को बताया। 

ये भी पढ़ें- ‘मेरे पति ने इंसानियत की कीमत चुकाई’: बस नमाज प्रकरण में बर्खास्त परिचालक की आत्महत्या पर छलका पत्नी का दर्द

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button