बदायूं

बदायूं में मां-बेटे की मौत: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को कुचला, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Connect News 24

Mother and son crushed to death by tractor-trolley on highway in budaun

पूजा और उसका बेटा अंश (फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के ओरछी क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ओरछी चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर भानपुर निवासी पूजा (24) पत्नी अंशू मंगलवार शाम अपने नौ माह के बेटे अंश, बहन सुरभि (19) और भाई अमन सागर के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में मुरादाबाद के बिलारी जा रही थीं। अमन बाइक चला रहा था।

ये भी पढ़ें-  बदायूं में बुखार से मासूम की मौत: डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस के मुताबिक बिलारी में पूजा की एक बहन ब्याही है। पूजा का मायका इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ठेरिया में है। वह करीब एक माह पहले अपनी ससुराल से मायके गई थी। मंगलवार शाम मायके से ही अपनी बहन के घर बिलारी जा रही थी। उनकी बाइक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर पहुंची थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button