Pilibhit News: 17 बाइकों समेत दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:44 AM IST

प्रेंस कांफ्रेस में जानकारी देते एएसपी अनिल कुमार यादव ।
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से दो अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार किए हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक बरामद की गई हैं। ये बाइकें बरेली के अलावा उत्तराखंड राज्य के कई शहरों से चोरी की गईं थीं।
एएसपी अनिल यादव ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बरेली, उत्तराखंड व पीलीभीत से बाइकें चोरी करके बेचते हैं। वे बरहा अंडरपास की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सिमरिया गौस निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर और बिथरा बस अड्डा निवासी राजू को दो सुपर स्पलेंडर बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरहा अंडरपास के पास हाईवे पुल के नीचे 15 बाइकें छिपा रखी हैं। पुलिस ने इन बाइकों को भी बरामद कर लिया।
एक का है पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ अजगर पुत्र गनेशराम का पुराना इतिहास है। इससे पर पहले से भी लगभग 19 मुकदमें दर्ज है। जबकि राजू नाम के युवक चोरी की गई बाइकों को मोडीफाई कर उन्हें बेचने का काम करता था। यह दोनों युवक कम कीमत पर लोगों को बाइकें बेचते थे।