बरेली

Bareilly News: परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहली मेरिट जारी

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश नियमावली के अनुसार अब बरेली कॉलेज में भी परास्नातक प्रवेश के लिए मेरिट जारी हुई है। हालांकि, जिन पाठ्यक्रमों में कम आवेदन हुए थे, उनमें प्रवेश प्रक्रिया 13 सितंबर से चल रही है।

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ ही अभ्यर्थियों ने बरेली कॉलेज के पोर्टल पर भी आवेदन कराया था। जिन पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटों से ज्यादा आवेदन हुए थे, उनके प्रवेश शुक्रवार से शुरू हो गए हैं। एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग की ओपन मेरिट 82.5 से 62.031 तक, भूगोल की ओपन मेरिट 80.73 से 66.06 तक है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। एमकॉम की ओपन मेरिट 81.51 से 61.45 तक है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।

बताया कि प्रवेश के लिए कार्यालय से फार्म लेकर संबंधित विभाग में प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापन कराना होगा। इसके बाद ही वेबसाइट पर लॉगिन करने पर इलिजिबल फॉर एडमिशन का विकल्प मिलेगा। संबंधित विषय का चयन कर तत्काल फीस जमा करनी होगी। प्रवेश शुल्क जमा करने में किसी तरह की समस्या होने पर समाधान के लिए सेमिनार कक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम जारी हुआ है। संकायाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थी 25 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि 29 सितंबर प्रस्तावित है। एलएलएम के सामान्य पाठ्यक्रम में 30, सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम साइबर लॉ और ह्यूमन राइट्स में 30-30 सीटें हैं। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विधि पीजी डिप्लोमा की काउंसलिंग 22 सितंबर को होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह के मुताबिक इसके तहत साइबर लॉ, मीडिया लॉ, ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज, लीगल एंड पैरालीगल एडवोकेसी कोर्स होंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 सामान्य और दो सीटों पर ईडब्ल्यूएस के प्रवेश होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button