बरेली

Bareilly News: मोदी सरकार में उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ

Connect News 24

बरेली। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर सोमवार को देवचरा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि मोदी सरकार में मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के पर्यटन विभाग के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पहले लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने जनता को घंटों जाम से जूझना होता था। ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण कराकर यातायात शुरू कराने का काम किया। आंवला के सिरौली कैलाशगिरी में ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने के बाद आंवला-मीरगंज की दूरी 90 किलोमीटर से 13 किलोमीटर रह जाएगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक श्याम बिहारी लाल, विधायक राघवेंद्र शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button