Bareilly News: स्मैक तस्करों के तीन नए गैंग में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी, पति कल्लू डॉन जेल में है बंद

फतेहगंज पश्चिमी थाना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी ने एक बार फिर फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्करों के पेच कसे हैं। तीन नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से एक में फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना भी शामिल हैं।
फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर तीन नए गैंग पंजीकृत कर 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी नदीम उर्फ मुन्ना स्मैक तस्करों का गिरोह चलाता है। उसके गिरोह में मोहम्मद नईम, जाकिर हुसैन शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का शराफत भी स्मैक तस्करी करता है। उसके गिरोह में फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना और फुरकान भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने किया कुलपति का घेराव, गाड़ी रोककर निकाली पहिये की हवा
फतेहगंज के वार्ड 13 का नन्हे लंगड़ा, डॉक्टर उर्फ रियासत के साथ मिलकर तस्करी करता है। उसके गिरोह में उसका बेटा बब्बू, राशिद और आसिफ शामिल हैं। गिरोह के सभी लोगों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनमें से कई तस्करों की संपत्ति पहले भी चिह्नित कर जब्त कर चुकी है। अब दोबारा भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है।



