शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मानसिक रूप से कमजोर महिला ने खुद को आग लगाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:30 AM IST

शाहजहांपुर। निगोही के गांव टिकरी निवासी श्याम बहादुर की पत्नी रूपा मौर्या (45) ने बुधवार को ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा ली। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

खेती करने वाले श्याम बहादुर की पत्नी रूपा पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान थीं। उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उन्होंने अचानक घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों ने जब तक आग बुझाई, वह काफी झुलस चुकीं थीं। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button