रामपुर

Rampur News: प्रेम विवाह करने वाली युवती पर पिता व भाई ने किया हमला

Connect News 24

रामपुर। प्रेम विवाह करने वाली युवती पर दिल्ली जाते समय पिता और भाई ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवती घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहसील क्षेत्र के रेवड़ी कलां गांव निवासी गौरव ने एक अक्तूबर को गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इससे युवती के परिजन नाराज थे। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे को गौरव अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली जा रहा था। दिल्ली को जाने के लिए वह शाहबाद से बस पकड़ने के लिए शाहबाद के रामपुर चौराहे पर आए थे। इसी बीच युवती के पिता और भाई वहां पहुंच गए। बस के इंतजार में खड़े युवक तथा युवती की दोनों ने पिटाई शुरू कर दी।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। युवक का आरोप है की युवती के परिजनों ने किसी धारदार चीज से युवती के चेहरे पर वार किए हैं। इस हमले में युवती के गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवती का शाहबाद पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती के परिजन प्रेम विवाह के खिलाफ थे। युवक ने तहरीर दी है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button