बरेली

Bareilly News: फरीदपुर टोल प्लाजा पर आज से नई कंपनी करेगी वसूली

Connect News 24

बरेली। फरीदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार से नई कंपनी इंद्रदीपक कंट्रक्शन आज से वसूली शुरू करेगी। सुबह आठ बजे रणछोड़ इंफ्रा टोल वूसली का काम नई कंपनी को सौंपेगी। इंद्रदीपक कंट्रक्टशन रोजाना नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को 27.38 लाख रुपये का भुगतान करेगी। नया टेंडर पहले के मुकाबले कम कीमत पर हुआ है।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर टोल वसूली का ठेका 34 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रणछोड़ इंफ्रा के नाम हुआ था। कंपनी ने 12 अप्रैल से टोल वसूली भी शुरू कर दी, लेकिन दो दिन बाद ही 14 अप्रैल को छह लाख रुपये प्रतिदिन का घाटा बताते हुए ठेका सरेंडर कर दिया। एनएचएआई ने अगला टेंडर होने तक रणछोड़ इंफ्रा को वसूली जारी रखने को कहा था। इसके बाद नए टेंडर निकाले गए। 25 अपैल को एनएचएआई मुख्यालय में टेंडर खुले तो उच्चतम बोली इंद्रदीपक कंट्रक्शन की रही। औपचारिकताएं पूरी कर ठेका इंद्रदीपक कंट्रक्शन के नाम कर दिया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि इंद्रदीपक कंट्रक्शन मंगलवार से फरीदपुर टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू कर देगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button