Bareilly News: पीलीभीत की सीमा तक अफसरों ने लिया कांवड़ियों के रूट का जायजा

नवाबगंज फोटो 2 कावंदडियों के रूट का निरीक्षण करते एसडीएम और सीओ
नवाबगंज। पिछले सामेवार हुए विवाद के बाद शनिवार को एसडीएम राजेश चंद्रा, सीओ चमन सिंह चावड़ा, कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बरेली-पीलीभीत हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों के रूट का जायजा लिया।
अफसरों ने पीलीभीत जिले की सीमा तक जगह-जगह कांवड़ियों के ठहरने आदि की व्यवस्था देखी। पिछले सोमवार को पीलीभीत के थाना जहानाबाद में खमरिया पुल पर शिवमंदिर के पास कांवड़ियों के साथ विवाद हो गया था। इसमें एक सीओ भी घायल हो गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने रामलीला मैदान, विशनपुर, गरगइया, धौरेरा और इनायतपुर गांव के सामने पुलिस बल की तैनाती की है। पुलिस की मौजदूगी में ही कांवड़ियों के जत्थे निकलेंगे। सीओ ने पुलिस को निर्देश दिए है कि प्रत्येक जत्थे के साथ पुलिसकर्मी सीमा तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। संवाद
हाफिजगंज में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हाफिजगंज। गांव कुंवरपुर बंजरिया मेें कांवड़ियों के रास्ते को लेकर उपजे विवाद के बाद पुलिस ने शनिवार को गांव में फ्लैग मार्च का किया। सभी रास्तों को चिह्नित।
गांव कुंवरपुर बंजरिया में मस्जिद वाली गली से कांवड़ियों के निकलने के लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। गांव के लोगों इस बात पर सहमति बनवा दी थी कि गली में डीजे नहीं बजाएंगे, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर सहमति बनवाई। शनिवार को इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने गांव में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।



